कोरोना संक्रमण से बचने के लिए चिकित्सक इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री, हरी सब्जियां, फल आदि खाने की सलाह दी जा रही है, लेकिन अब इस पर भी महंगाई की मार पड़ने लगी है। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि वे जेब पर बढ़ता बोझ देखें या इम्युनिटी की चिंता करें।
लॉकडाउन के कारण वैसे ही लोगों की कमाई प्रभावित हुई है। बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार भी हुए हैं। ऐसे में बजट में कटौती करते हुए लोग जरूरी सामानों की ही खरीदारी के लिए ही बाजार का रुख कर रहे हैं। वहीं, कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में इजाफा अस्थायी है, संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, लोग लॉकडाउन की मानसिकता से उबरे नहीं हैं और घर का ही खाना खाया जा रहा है। ऐसे में खपत और मांग दोनों बढ़ी है।