फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अशोक, कीर्ति और शौर्य चक्र से सम्मानित होने वालों को अब मिलेगी ज्यादा एकमुश्त और वार्षिक राशि

Mon, 15 Oct 2018 08:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने अशोक, कीर्ति और शौर्य चक्र से सम्मानित होने वालों को दी जाने वाली एकमुश्त और वार्षिक राशि में वृद्धि कर दी है।

विज्ञापन


अशोक चक्र से सम्मानित व्यक्तियों को दी जाने वाली एकमुश्त राशि 25 लाख से बढ़ाकर 32.50 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि वार्षिक राशि के तौर पर दी जाने वाली 1.20 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर 1.56 लाख रुपये कर दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कीर्ति चक्र से सम्मानित व्यक्तियों को दी जाने वाली एकमुश्त राशि को 15 लाख से बढ़ाकर 19.50 लाख और वार्षिक राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1.30 लाख कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह शौर्य चक्र प्राप्त करने वाले लोगों को मिलने वाली एकमुश्त राशि 10 से बढ़ाकर 13 लाख और वार्षिक राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 65 हजार कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें