फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकान हटाने का बनाया दबाव, विरोध पर दुकानदार को पीटा

Mon, 25 Nov 2024 08:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दबंगों ने शनिवार को दुकान हटाने के विवाद में दुकानदार को लोहे की रॉड से पीट दिया। पुलिस ने रविवार को तीन नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गोमतीनगर में सुलभ आवास में रहने वाले अशोक सहगल की हजरतगंज स्थित नवल किशोर रोड पर दुकान है। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने आई थी। उन्होंने जब दुकान के कागजात दिखाए तो टीम जाने लगी। यह देखकर वहीं खड़े वराती, सोनू, मोनू और दस अज्ञात लोगों ने विरोध जताया तो अधिकारियों ने कागजात पूरे होने पर दुकान नहीं हटाने की बात कही। यह सुनते ही नाराज वराती व उसके साथियों ने अशोक को रॉड से पीटना शुरू कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों से भी पीटा। आरोपी दुकान खोलने पर हत्या करने की धमकी देकर भाग निकले। लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया, वहां उनके गाल पर तीन टांके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें