फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

Tue, 28 Jan 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महिला पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
विज्ञापन
लखनऊ। गोरखपुर निवासी चौधरी शहबान अली पर महिला पर धर्म परिवर्तन और निकाह करने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। पीड़िता के भाई ने पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एक निजी संस्थान के निदेशक ने बताया कि वह पारा में बहन व भांजियों के साथ रहते हैं। करीब दो वर्ष पहले आर्यन मिश्रा घर में भांजियों को ट्यूशन पढ़ाने आता था। इस बीच आरोपी ने उनकी बहन को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो हासिल कर लिए। इसके बल पर धर्म परिवर्तन और निकाह करने का दबाव बनाने लगा। तभी बहन को पता चला कि आर्यन का असली नाम चौधरी शहबान अली है। उसे ट्यूशन पढ़ाने से मना कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार को बहन काे अकेला पाकर आरोपी घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उसे पीटा भी। आरोपी ने बहन को उनकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें