फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह युवती को दबोचा, अभद्रता

Tue, 28 Jan 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद करतूत। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
लखनऊ। सैनिक नगर में गली से गुजर रहीं दो युवतियों को रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। एक बदमाश बाइक से उतरा और युवती को दबोच कर अभद्रता की। शोर मचाने पर बदमाश उसका फोन छीनकर भाग निकले। घटना से युवतियां सहमी हुई हैं। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

दोनों युवतियां पैदल ही एक सहेली के घर जा रही थीं। दोनों रायबरेली रोड से सैनिक नगर गली में मुड़ी ही थीं। इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। पता पूछने के बहाने गाड़ी रोकी। संदेह होने पर एक युवती फोन मिलाने लगी। यह देख दोनों आगे निकल गए। हालांकि, कुछ देर बाद वापस आए। एक बदमाश बाइक से उतरा और फोन मिला रही युवती को पीछे से दबोचकर अश्लील हरकत की।

यह देखकर दूसरी सहेली ने शोर मचाया। उसने हिम्मत दिखाते हुए पास में रखा डंडा उठा लिया और बदमाशों पर वार करने का प्रयास किया। इस पर दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर भाग निकले। हालांकि, युवती से अभद्रता करने वाले बदमाश ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन

फुटेज के जरिये बदमाशों की तलाश

घटना की सूचना पीजीआई पुलिस को दी गई। पुलिस फुटेज के जरिये दोनों की तलाश शुरू की है। साउथ सिटी चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना अत्यंत गंभीर है। बदमाशों की बाइक नंबर के आधार पर उनकी पहचान की जाएगी। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें