फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा लखनऊ महोत्सव, किसान भी लेंगे हिस्सा

Mon, 19 Nov 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ महोत्सव का आयोजन आशियाना के संस्कृति स्थल पर 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक किया जाएगा। महोत्सव की थीम 'अटल संस्कृति,अटल विरासत' रखी गई है।

विज्ञापन


इस पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी लखनऊ कौशल राज शर्मा ने बताया कि महोत्सव को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। महोत्सव पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छाप होगी। परिसर में अटल जी के जीवन पर बनी झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा और लोगों को उनके भाषण सुनाए जाएंगे।
विज्ञापन


महोत्सव में एक गांव की भी परिकल्पना की गई है। जिसे 'अटल ग्राम' नाम दिया गया है। किसान भी आयोजन का हिस्सा होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के किसान महोत्सव आएंगे जहां उन्हें खेती करने के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें