फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग के साथ टीम योगी ने बनाया विकास का प्लान, जानें क्या तय हुआ

Wed, 10 May 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के ल‌िए नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने सीएम आदित्यनाथ के सामने विकास के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों की एक रूपरेखा पेश की। इस बैठक में शाम‌िल होने के ल‌िए भारत सरकार के 7 सेक्रेटरी, 2 प्रिंसिपल सेक्रेटरी और 13 अधिकारी यूपी आए हैं। 
विज्ञापन


बैठक के बाद सीएम योगी ने कहा, नीति आयोग के अधिकार‌ियों का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ आया। हम सबके साथ में उनकी विकास पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा, केंद्र सरकार के इन अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई और प्रजेंटेशन हुआ। 

योगी ने बताया क‌ि कानून व्यवस्था में सुधार पर भी बात हुई। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के ल‌िए नई नीतियां लाई जाएंगी। 

लाल फीताशाही और इंस्पेक्टर राज की दखलंदाजी समाप्त हो इस मुद्दे पर भी विचार रखे गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रायस करने की जरूरत है। सीएम ने कहा, श्रम कानूनों में सुधार को लेकर भी आयोग से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने का प्रमुख उद्देश्य इसे विकास के रास्ते पर फिर से वापस लाना व निवेशकों को आकर्षित करना है।

नीत‌ि आयोग के साथ इन प्रमुख ब‌िंदुओं पर चर्चा हुई
1 - ट्रांफार्मिंग उत्तर प्रदेश 
2 - कृषि, किसानों की इनकम कैसे बढ़े 
3- राजस्व,निवेशकों को बढ़ावा कैसे दे
4 - स्वास्थ विभाग 
5 - न्यूट्रीशियन 
6 - रूरल डेवलपमेन्ट
7 - शिक्षा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें