फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Presidential Election: मुश्किल में फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा, राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर की अभद्र टिप्पणी

Mon, 27 Jun 2022 08:37 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ।

सार

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। रामगोपाल वर्मा ने 22 जून को अपने ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
Ram Gopal Varma - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया। प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा होने के बाद राजनीतिक गलियारे से लेकर फिल्म इंडस्ट्री से जुडे लोगों ने अपनी राय सोशल मीडिया पर रखनी शुरू की। फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से राष्ट्रपति प्रत्याशी के लिए अभद्र व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर टिप्पणी की। जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जाहिर की। वहीं, इस मामले में अलीगंज के कुर्सी रोड निवासी मनोज कुमार सिंह ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। रामगोपाल वर्मा ने 22 जून को अपने ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक अलीगंज के कुर्सी रोड स्थित अर्जुन इंक्लेव फेज-2 में मनोज कुमार सिंह परिवार सहित रहते हैं। मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पर की गई अभद्र टिप्पणी पर आपत्ति जताई है।

उन्होंने फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता रामगोपाल द्वारा की गई टिप्पणी समाज पर गलत असर डालेगी। ऐसे में फिल्म निर्माता पर कार्रवाई की जानी जरूरी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें