फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू दसवां दीक्षांत समारोह : सीनियर अंडर ऑफिसर भाई बहन करेंगे राष्ट्रपति का स्वागत

Mon, 13 Feb 2023 02:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शुभम राय व कृति राय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बीबीएयू के दीक्षांत समारोह में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो सीनियर अंडर ऑफिसर शुभम राय व कृति राय स्वागत करेंगे। ये दोनों भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में राष्ट्रपति की फ्लीट रुकते ही उन्हें सैल्यूट कर अभिवादन करेंगे।

विज्ञापन


कृति राय ने बताया कि वह 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की सीनियर अंडर ऑफिसर और छोटा भाई शुभम राय 67 यूपी एनसीसी बटालियन के सीनियर अंडर ऑफिसर हैं। पिता लांसनायक अवधेश कुमार राय सेना पुलिस से सेवानिवृत्त हैं।

उन्हें सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित किया जा चुका है। दोनों भाई-बहन भविष्य में भारतीय सेना में जाना चाहते हैं। कृति को नई दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने और शुभम को उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हाल ही में राजभवन में सम्मानित किया था। दोनों भाई-बहन बीबीएयू में बीए ऑनर्स पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें