फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं फांसी लगाने जा रहा हूं...: मामा को किया फोन और झूल गया फंदे पर, पूरा परिवार भी नहीं बचा सका उसे

Mon, 13 Feb 2023 01:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पप्पू के मुताबिक, शनिवार शाम को अनिल ने कॉल किया और बोला, मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। उनके कुछ कहने से पहले ही उसने कॉल काट दी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो ) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ स्थित तालकटोरा के आलमनगर निवासी अनिल कुमार कश्यप (36) ने शनिवार शाम को फांसी लगा ली। इससे पहले मामा को कॉल कर खुदकुशी करने की बात कही थी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर रिकेश सिंह के मुताबिक, अनिल कुमार कश्यप शक्ति भवन में संविदा पर तैनात था। मामा पप्पू ने बताया कि मां सुशीला देवी की तबीयत खराब होने के कारण अनिल परेशान था। अस्पताल से छुट्टी के बाद सुशीला चौक निवासी बड़े दामाद के घर के पास रह रही थीं। 
विज्ञापन


पप्पू के मुताबिक, शनिवार शाम को अनिल ने कॉल किया और बोला, मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। उनके कुछ कहने से पहले ही उसने कॉल काट दी। इस पर उन्होंने तत्काल चौक निवासी दामाद को कॉल कर घर पहुंचने के लिए कहा। पूरा परिवार भागकर आलमनगर पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अनिल अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें