लखनऊ। गोसाईंगंज के कबीरपुर स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के गुलजार उपवन राजयोग प्रशिक्षण संस्थान में विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्यान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को शुभारंभ करेंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयोजन में मौजूद रहेंगे।
दोपहर 12 बजे समारोह को संबोधित करने के बाद राष्ट्रपति ध्यान योग करेंगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में कार्यक्रम होंगे। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में संस्थान के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके डॉ. मृत्युंजय भाई ने यह जानकारी दी। गुलजार उपवन राजयोग ट्रेनिंग सेंटर की निदेशिका बीके राधा दीदी व बीके मंजू दीदी ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।
तीन एकड़ में गुलजार है केंद्र
बीके राधा दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज का नवनिर्मित गुलजार उपवन राजयोग ट्रेनिंग सेंटर तीन एकड़ में है। पहले फेज में दिव्य संस्कृति भवन बनाया गया, जिसमें दो सेमिनार हॉल हैं। इनमें 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा ध्यान केंद्र बनाए गए हैं। 200 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। दूसरे फेज में दो हजार लोगों की क्षमता का विशाल ऑडिटोरियम और तीसरे फेज में 3 सौ लोगों ठहरने के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा।
प्रदेशभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल ने बताया कि यहां से प्रदेशभर में अभियान चलाए जाएंगे। राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए प्रबंधन कौशल शिविर, बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए सशक्तीकरण कार्यक्रम के अलावा कई तरह के प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देतीं बीके राधा दीदी व डॉ. मत्युंजय।