फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की हालत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

Fri, 08 Oct 2021 09:13 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अस्पताल मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि महंत अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। महंत ने अस्पताल से जाते समय क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. दिलीप दुबे व उनकी टीम को आशीर्वाद दिया।
 
विज्ञापन
महंत नृत्यगोपाल दास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास शुक्रवार को मेदांता से इलाज कराकर अयोध्या पहुंचे। विगत दिनों उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें शुक्रवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास बीते दिनों सांस लेने में समस्या व यूरिन इंफेक्शन की शिकायत पर लखनऊ मेदांता में भर्ती कराए गए थे। जहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी। 

महंत कमलनयन दास ने बताया कि महाराज के स्वास्थ्य में अब काफी सुधार है। जिसके बाद उन्हें अयोध्या ले आए हैं। यहां जिला प्रशासन की ओर से उनके नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है। महंत नृत्यगोपाल दास के स्वस्थ होने की खबर से भक्तों में खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें