फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार्यशाला में सीखकर मंच पर दी प्रस्तुति

विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। पं. बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से गोमतीनगर के विवेकखंड में स्थित महामना मालवीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कथक कार्यशाला के समापन पर छात्राओं ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुरुआत पहलगाम की घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि देकर हुई।
विज्ञापन


कार्यशाला में छात्राओं ने जो भी सीखा, उसकी प्रस्तुति दी। पंचदेव की वंदना से छात्राओं ने माहौल में भक्तिरस घोल दिया। ठुमक चलत रामचंद्र...भजन पर प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप का मनोहारी वर्णन छात्राओं ने पेश किया। इस अन्य प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान कथक संस्थान की अध्यक्ष कथक नृत्यांगना डॉ. कुमकुम धर, उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी, प्रभु नारायन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें