कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभय दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। इसी तरह से भाजपा सरकार जानबूझकर जाति जनगणना नहीं कर रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से भारत न्याय यात्रा की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक लोगों के बीच पहुंचकर लोगों को न्याय दिलाने की अपील की जाएगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि यात्रा की उत्तर प्रदेश में भी तैयारी शुरू हो गई है।
गठबंधन में शामिल नेताओं को भी शामिल किया जाएगा। सभी दलों के नेताओं को निमंत्रण भी भेजा जाएगा क्योंकि यह यात्रा जनता को न्याय दिलाने के लिए निकल जा रही है इसलिए भाजपा विरोधी हर दल को यात्रा में शामिल होना चाहिए।