फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी संग 50 हजार लोग करेंगे योग, राजनाथ ने लिया जायजा

Sun, 14 May 2017 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ व गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में करीब 50 हजार लोग योग करेंगे।
विज्ञापन


इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी से उनके पांच कालिदास मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

भाजपा संगठन और सरकार योग दिवस को सफल बनाने की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं। इस‌ी सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक लखनऊ में हैं।
विज्ञापन


यूपी में 15 वर्ष बाद प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा के  सत्ता में लौटने पर प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसमें पीएम के अलावा सीएम, केंद्र व राज्य सरकार के तमाम मंत्रियों समेत पचास हजार से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराने की तैयारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें