फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर बढ़ी संवेदनशीलता, एडीजी कानून-व्यवस्था बोले- किए जा रहे सभी इंतजाम

Fri, 21 Aug 2020 04:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, अंबेडकरनगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मऊ, आजमगढ़ समेत कई जिलों में संवेदनशीलता बढ़ने के खुफिया इनपुट मिले हैं। इसके मद्देनजर डीजीपी मुख्यालय ने पीएसी, आरएएफ व अन्य सुरक्षा बलों का आवंटन शुरू कर दिया है। जिन जिलों में अधिक संवेदनशीलता के इनपुट हैं, उनमें अधिक फोर्स दी जा रही है।

विज्ञापन


इस बार मुहर्रम के मौके पर जुलूस निकालने और ताजियां रखने पर प्रतिबंध है। वहीं, खुफिया एजेंसियों ने इस त्योहार को लेकर कई जिलों में खुफिया एजेंसियों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने की ताकीद की हुई है। लिहाजा प्रदेश के सभी जिलों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी जा रही है।

जानकारों का कहना है कि इस रिपोर्ट के आधार पर अधिक संवेदनशीलता वाले जिलों में मुख्यालय से उच्चधिकारियों को भेजे जाने का भी विचार है। गौरतलब है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद वहां संवेदनशीलता बढ़ गई थी।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर अयोध्या समेत कई अन्य जिलों में उच्चाधिकारी भेजे गए थे। प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें