इन्वेस्टर्स समिट में हुए औद्योगिक निवेश को गति देने के लिए दूसरा भूमि पूजन समारोह 20 जनवरी को होगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए एलडीए से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की बुकिंग कराई है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की उम्मीद है।
प्रदेश सरकार के आदेश पर एलडीए ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह ने बताया कि आयोजन स्थल पर जरूरी तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के लिए इंदिरागांधी प्रतिष्ठान को कार्यदायी संस्था को हैंडओवर किया जाएगा।
इंदिरागांधी प्रतिष्ठान की देखभाल करने वाले स्टाफ ने बताया कि आयोजन के सात दिन पहले कार्यदायी संस्था को पूरा परिसर दे दिया जाएगा। इसके बाद समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिलहाल अभी पूरे परिसर की सफाई की जा रही है। इसके अलावा तकनीकी जांच व आग से बचाव के लिए उपकरणों की आपूर्ति शुरू हो गई है।