केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के होल्डिंग एरिया में बेड बढ़ाने की तैयारी
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में बने होल्डिंग एरिया में कार्डियोलॉजी सहित कई विभागों के लिए बेड बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए 15 दिन में आए मरीजों की संख्या का मूल्यांकन किया जा रहा है।
केजीएमयू, ट्रॉमा सेंटर में होल्डिंग एरिया में प्रमुख विभागों के लिए 5 से 10 बेड आरक्षित किए गए हैं, लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद से एक्सीडेंट के केस ज्यादा आने लगे हैं।
ऐसी स्थिति में ट्रॉमा सर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी के बेड की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
ट्रॉमा प्रशासन पिछले 15 दिन में विभिन्न विभागों में आए मरीजों की स्थिति का मूल्यांकन करेगा, उसी हिसाब से बेड बढ़ाए जाएंगे। जिन विभागों के मरीज ज्यादा आ रहे हैं, उन्हें 5 से 10 अतिरिक्त बेड देने पर विचार चल रहा है।
कार्डियोलॉजी में अक्सर होता है विवाद
होल्डिंग एरिया में कार्डियोलॉजी के लिए 10 बेड आरक्षित हैं, लेकिन यहां अक्सर विवाद होता रहता है। दो दिन पहले भी मरीज के इलाज के दौरान विवाद हुआ। बेड की ऑडिट करके यहां नए सिरे से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी है।