फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों के आईसीयू का केजीएमयू की टीम लेगी वर्चुअल राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड अस्पतालों की आईसीयू की व्यवस्था दुरुस्त करेगी केजीएमयू
विज्ञापन

प्रदेश के 58 कोविड अस्पतालों की आईसीयू की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए केजीएमयू ने पहल की है। इसके लिए टीम आईसीयू का वर्चुअल राउंड लेगी।
वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए सलाह देगी, ताकि कोविड मरीजों की मृत्यु दर कम की जा सके। कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निदेशन में केजीएमयू की ओर से वर्चुअल आईसीयू सेवाओं का शुभारंभ किया गया है।
इसके विकास से कोरोना संक्रमितों के उपचार एवं प्रबंधन में सहयोग मिलेगा। केजीएमयू प्रदेश के 58 लेवल-2 चिकित्सा संस्थानों को यह सेवा देगा। इसकी जिम्मेदारी प्रति कुलपति प्रो. जीपी सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल राउंड का प्रभारी रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत को बनाया गया है। इसके तहत सुबह चार से शाम छह बजे तक सेवाएं दी जाएंगी।
इसके साथ विभिन्न अस्पतालों के चिकित्सक सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चिकित्सा विवि के विशेषज्ञों से जुड़कर कोविड रोगियों के उपचार संबंधी सुझाव ले सकते हैं।
वे आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों के उपचार के संबंध में भी चर्चा कर सकते हैं, जिससे रोगियों को शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें