फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में सर्जिकल और गैर सर्जिकल ओपीडी अलग चलाने की तैयारी

विज्ञापन
केजीएमयू ।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजों की भीड़ बांटने के लिए सर्जिकल और गैर सर्जिकल विभागों की ओपीडी अलग-अलग चलाने की तैयारी चल रही है। ऐसा होने पर भीड़ दो जगह बंट जाएगी।
विज्ञापन

केजीएमयू पर इस समय मरीजों का काफी दबाव है। यहां रोजाना करीब आठ हजार मरीज आते हैं। इस समय यहां नवीन और पुराना दो ओपीडी भवन हैं। पुराने ओपीडी भवन में मेडिसिन, ईएनटी और आंख की ओपीडी चलती है। वहीं, अन्य विभागों की ओपीडी इसी से सटे नवीन भवन में चलती है। इसके अलावा टीबी, दिल, स्त्री एवं प्रसूति रोग और मानसिक रोग विभाग की ओपीडी इन विभागों में अलग से चलती है। मुख्य ओपीडी भवन में मरीजों की संख्या काफी अधिक रहती है। भीड़ ज्यादा होने से अव्यवस्था की स्थिति बनती है। इसे देखते हुए ओपीडी को सर्जिकल और गैर सर्जिकल में बांटने की तैयारी की जा रही है।
इसके तहत वर्तमान भवन में गैर सर्जिकल और अन्य भवन में सर्जिकल विभागों की ओपीडी संचालित करने पर विचार किया जा रहा है। केजीएमयू को संस्कृति बोर्ड की जमीन मिल गई है। इसे देखते हुए केजीएमयू प्रशासन इस स्थान पर नया ओपीडी भवन बनाने की संभावना भी तलाश रहा है। ऐसा होने पर भीड़ दो भागों में बंट जाएगी।
विज्ञापन

पार्किंग की भी समस्या
केजीएमयू में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की भी समस्या रहती है। भीड़ बंटने पर पार्किंग की व्यवस्था भी हो जाएगी। अभी तक मुख्य परिसर में कई बार जाम लग जाता है।
इमरजेंसी भी दो भागों में होगी संचालित
केजीएमयू में इमरजेंसी के मरीजों का इलाज भी दो भागों में बांटने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए ट्रॉमा-2 का निर्माण हो रहा है। नए भवन में सिर्फ इमरजेंसी और वर्तमान भवन में हादसे वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा। इससे इलाज में आसानी होगी और मरीज भी परेशान नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें