फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्द हवा का बढ़ा जोर, पारा डेढ़ डिग्री नीचे

विज्ञापन
मंगलवार को ठंड बढ़ी तो गर्म कपड़ों से ढके आए लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। ठंडी और शुष्क पछुआ हवा के तापमान में धीमी गति से गिरावट आ रही है। मंगलवार को दिन के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की कमी आई। ये ठंडी हवाएं अभी दो दिन और असर दिखाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद से तापमान में गिरावट थम सकती है। इसके बाद तापमान में आंशिक वृद्धि भी दर्ज की जा सकती है। मौसम के इस बदलाव के बीच सुबह कोहरा और शाम में धुंध बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय प्रदेश में कोई सक्रिय तंत्र नहीं है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट का क्रम जारी है और बुधवार व बृहस्पतिवार को भी यह जारी रह सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक-दो दिन के दौरान तापमान में मामूली गिरावट के बाद इसमें क्रमिक बढ़ोतरी के साथ कोहरे में घनत्व में थोड़ी कमी आ सकती है। इससे कुछ स्थानों पर सुबह हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। दिन चढ़ने पर कोहरा छंटने के बावजूद धुंध के बने रहने के आसार हैं।

मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री की कमी के साथ 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को ठंड बढ़ी तो गर्म कपड़ों से ढके आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को ठंड बढ़ी तो गर्म कपड़ों से ढके आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को ठंड बढ़ी तो गर्म कपड़ों से ढके आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें