फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे के फरार भाई की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

Sat, 24 Oct 2020 01:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी दहशतगर्द विकास दुबे के फरार छोटे भाई दीपक दुबे उर्फ दीपू की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने यहां कृष्णानगर में इंद्रलोक कॉलोनी स्थित उसके मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल सोमेन बर्मा ने बताया कि दीपक दुबे के खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली में रंगदारी, धोखाधड़ी, जानमाल की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वह बिकरू कांड में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के चंद घंटे बाद ही यहां स्थित घर से भाग गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी। परिवारीजनों और रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर खंगाले। करीबियों के घर में तलाश की लेकिन पता नहीं चला। 



कोर्ट ने शातिर दीपक के खिलाफ 16 जुलाई को गैरजमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद भी वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। पुलिस ने सात अगस्त को उसका गैरजमानती वारंट कोर्ट को वापस करके संपत्ति की कुर्की का अनुरोध किया था जिस पर कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें