फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इकाना में यूपी टी-20 लीग की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बकाया भुगतान, फ्लड लाइट्स में खराबी, अधूरा ड्रेनेज सिस्टम और दर्शकों के बैठने की खराब व्यवस्था। बात हो रही है कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम की, जहां 14 अगस्त से छह सितंबर प्रस्तावित यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र को इकाना स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से मिली जानकारी के अनुसार इकाना लगातार तीसरी बार प्रदेश की प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग की मेजबानी करने जा रहा है। जल्द ही लीग का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस लीग में राज्य की कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेती हैं, जिनके नाम कानपुर सुपरस्टार्स, काशी रुद्रास, गोरखपुर लायंस, नोएडा सुपरकिंग्स, मेरठ मावरिक्स और मेजबान लखनऊ फाॅल्कंस हैं। यूपीसीए की ओर से आयोजित लीग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर के खिलाड़ियों को बड़े स्तर के मैचों का दबाव झेलने और अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करना है।
वर्ष 2023 में हुए लीग के पहले सत्र में काशी रुद्रास, दूसरे सत्र में मेरठ मावरिक्स और तीसरे सत्र में काशी रुद्रास ने खिताब अपने नाम किया था। इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यूपी टी-20 लीग का लगातार तीसरे वर्ष लखनऊ में आयोजित होना बड़ी बात है। इससे शहर के क्रिकेट प्रशंसकों को बेहतरीन मुकाबले देखने को मिलेंगे। लीग के लिए स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें