फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर तैयारी तेज

विज्ञापन
सोनिया नित्यानंद
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। कुलपति पद के लिए पहले चरण का इंटरव्यू चार जुलाई को होगा। इसके लिए देशभर से आठ वरिष्ठ डॉक्टरों को स्क्रीनिंग कमेटी के सामने इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इंटरव्यू सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

कुलपति पद के लिए चयनित आठ उम्मीदवारों में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से जुड़े वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं। इनमें से दो मौजूदा विश्वविद्यालयों के कुलपति भी हैं। इसके अलावा एक पूर्व कुलपति और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रह चुके डॉक्टर भी दावेदारों में शामिल हैं। इंटरव्यू के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी में पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन, पटना एम्स के पूर्व निदेशक और केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जीके सिंह, एक न्यायाधीश और शासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इंटरव्यू के बाद कमेटी तीन नामों का पैनल तैयार कर कुलाधिपति को भेजेगी। अंतिम निर्णय कुलाधिपति स्तर से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें