फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का दावा- पंचायत चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर चल रहा काम, पार्टी पूरी तरह तैयार

Tue, 31 Mar 2026 05:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि विभागीय समीक्षा के साथ-साथ जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की गई।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन की मजबूती, पंचायत चुनाव की तैयारियों और जिले में पार्टी की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंत्री ने पदाधिकारियों को अभी से आगामी पंचायत चुनाव के लिए सक्रिय होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही चुनावी सफलता की कुंजी है।

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि विभागीय समीक्षा के साथ-साथ जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने मुद्दे रखे, जिन पर चर्चा करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर सहमति बनी। आगामी पंचायत चुनाव पर उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह तैयार है और जमीनी स्तर पर काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, चुनाव गठबंधन में लड़ा जाएगा या अलग, इस पर अंतिम निर्णय अभी होना बाकी है।

मीडिया से बातचीत में फिल्म ‘धुरंधर 2’ में दिखाए गए जाली नोटों के कथित नेटवर्क पर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि देश में ऐसे नेक्सस पहले भी रहे हैं और सरकार राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। अतीक अहमद से जुड़े सवाल पर मंत्री ने हल्के अंदाज में कहा कि उन्होंने अभी फिल्म नहीं देखी है, टिकट मिलेगा तो जरूर देखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय पार्टी का नेतृत्व डॉ. सोनेलाल पटेल के हाथ में था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई टिप्पणी पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करना गलत है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें