फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तैयारी पूरी, टेनिस खिलाड़ियों का आज से लगेगा जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। यूपी टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में दो मई से शुरू होने वाली आईटीएफ जूनियर जे-30 टेनिस टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गोमतीनगर के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में नौ मई तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में रिकॉर्ड 340 खिलाड़ियों ने अपनी एंट्री दर्ज करवाई है। इसमें 205 पुरुष और 135 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

एंट्री बंद होने के बाद भाग लेने वाले खिलाड़ियों की अंतिम सूची सामने आई है। आयोजकों के अनुसार अगर सब कुछ आशा के अनुरूप रहा तो आठ विदेशी खिलाड़ी भी विजयंत खंड के टेनिस कोर्ट पर जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इससे टूर्नामेंट का स्तर बढ़ेगा। दो और तीन मई को होने वाले टूर्नामेंट के क्वालिफाइंग मुकाबलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी बृहस्पतिवार से लखनऊ आना शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को सभी िखलाड़ी अभ्यास करेंगे। इसी दिन शाम को क्वालिफाइंग राउंड का ड्रॉ जारी होगा, जिसमें 32 शीर्ष खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राउंड में प्रदर्शन के आधार पर आठ-आठ खिलाड़ियों को मुख्य ड्रॉ में प्रवेश दिया जाएगा। तीन मई की शाम को टूर्नामेंट का मुख्य ड्राॅ जारी किया जाएगा और चार से नौ मई तक मुकाबले खेले जाएंगे। पुरुष और महिला एकल में 32-32 और पुरुष युगल और महिला युगल में 16-16 जोड़ियों का ड्रॉ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें