फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तैयारी पूरी, अखिल भारतीय दंगल कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय मस्ता पहलवान गुरुजी श्री राम चंद्र स्मारक ईनामी दंगल का आयोजन नौ अगस्त को हरिशचंद्र इंटर कॉलेज प्रांगण में किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन में देशभर से पुरुष और महिला पहलवान विभिन्न वर्गों में जोर आजमाइश करेंगे। इसमें दिल्ली के गुरु हनुमान अखाड़ा और छत्रसाल स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षु भाग लेंगे, जबकि हरियणा के मनका अखाड़ा और पंजाब के दुष्यंत अखाड़े के पहलवनों भी यहां दम दिखाते दिखेंगे। महिला वर्ग में यूपी और हरियाणा से पहलवानों के आने की उम्मीद है। सदर स्थित गुरुजी का अखाड़े के संचालक और दंगल के आयोजन विकास यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर हरिशचंद इंटर कॉलेज प्रांगण में
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर का दंगल आयोजित किया जा रहा है। इसकी सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती जीतने वाले पहलवान को 51 हजार रुपये के अलावा सोने का सिक्का दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दंगल
में वहीं पहलवान विजेता होगा, जो प्रतिद्वंद्वी को चित करने में सफल होगा। मुकाबलों में अंकों का कोई प्रावधान नहीं है। अगर परिणाम नहीं निकल पाता है तो दंगल में लगी कुल धनराशि का पचास प्रतिशत दोनों पहलवानो में
विज्ञापन
विज्ञापन

बांट दिया जाएगा और शेष पचास प्रतिशत दंगल कमेटी के खाते में चला जाएगा। इससे धनराशि का उपयोग दूसरी कुश्ती में किया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें