स्वास्थ्य मंत्री ने सपा के मनोज पांडेय के प्रश्न के जवाब में कहा, प्रदेश में 10 पीएचसी व 18 सीएचसी की बिल्डिंग बनकर तैयार है, लेकिन स्टाफ की नियुक्ति नहीं होने से ये संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इनका संचालन मानव एवं वित्तीय संसाधन की उपलब्धता पर निर्भर है।
मनोज पांडेय ने जानना चाहा कि मौजूदा पीएचसी व सीएचसी पर भी मानक के अनुरूप स्टाफ नहीं है। इन पर कब तक स्टाफ उपलब्ध करा दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि 18,382 पद सृजित हैं और वर्ष 2012 के बाद 11 हजार पद भरे गए हैं।
पिछले 70 सालों में 13 मेडिकल कॉलेज थे। योगी सरकार में 13 नए मेडिकल कॉलेज बने हैं। जब मेडिकल कॉलेज ही नहीं थे, तब डॉक्टर कहां से आते? इस पर नेता प्रतिोपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा, विपक्ष को सही उत्तर नहीं मिल रहा है।