फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी हुई मुराद, आज मिलेगा लैपटॉप

Sat, 27 Jul 2013 12:10 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महीनों से लैपटॉप का इंतजार कर रहे राजधानी के 19 हजार से ज्यादा छात्रों की मुराद शनिवार को पूरी होगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण के तहत लैपटॉप बांटने की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आईटी कॉलेज से करेंगे।

सुबह 11 बजे से लैपटॉप बांटे जाएंगे। इसके बाद वे लखनऊ विश्वविद्यालय जाएंगे। दो कॉलेजों में प्रदेश सरकार के मंत्री और अन्य में कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर लैपटॉप बांटेगा।

आयोजन को कामयाब बनाने के लिए संबंधित कॉलेजों के साथ मिलकर प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की हैं।

छात्र-छात्राओं को किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 500 से ज्यादा छात्रों वाले कॉलेजों में एसडीएम स्तर के एक अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए डीएम अनुराग यादव सहित जिला प्रशासन का पूरा अमला शुक्रवार देर शाम तक आईटी कॉलेज व लविवि में तैयारियां को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले लैपटॉप पर उनके नाम व कोड नंबर की स्लिप पहले ही लगाई जा चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक शनिवार सुबह 11 बजे राजधानी के 47 कॉलेजों के 19,183 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे जाएंगे।

लविवि सहित 16 कॉलेजों में लैपटॉप पाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 500 और उससे ज्यादा है। डीएम अनुराग यादव के मुताबिक संबंधित कॉलेजों में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें