फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां की बहन पर चार्जशीट की तैयारी, जौहर विवि के लिए जमीन कब्जा करने का मामला

Wed, 02 Sep 2020 09:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी नेता आजम खां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व नगर विकास मंत्री व सपा सांसद आजम खां और उनके नजदीकियों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कस रहा है। जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीन अवैध कब्जा करने के आरोप में पुलिस अब आजम की बहन निकहत अखलाक समेत सात खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। निकहत जौहर विवि की कोषाध्यक्ष थीं। वहीं, आजम की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा के रिसार्ट हमसफर को भी ढहाने की तैयारी है। इस रिसार्ट को लेकर को अनियमितताओं की कई शिकायतें प्रशासन को मिली हैं। इस संबंध में रामपुर जिला प्रशासन ने फात्मा को नोटिस जारी किया हुआ है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर रिसार्ट को ढहाया जा सकता है।
विज्ञापन


रामपुर के एसपी शगुन गौतम ने बताया कि पुलिस ने जौहर विवि के लिए जमीन कब्जाने के मामले में निकहत के अलावा आजम के पुत्र अदीब आजम और अन्य पांच नसीर अहमद खां, मुश्ताक अहमद सिद्दीकी, जेआर सिद्दीकी, फसीह जैकी व सलीम कासिम के खिलाफ नोटिस भेजा है। इनके खिलाफ जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इस मामले में कुल 34 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इनमें से 27 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

गौरतलब है कि पुलिस आजम खां पर दर्ज 69 मामलों में से 65 में और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दर्ज 41 में से 38 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। उनकी पत्नी डॉ. तजीन पर 32 मामले दर्ज हैं। पुलिस इन सभी मामलों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें