फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के आने पर बदलेगा जुलूस का समय, हुई मुस्लिम धर्मगुरुओं से बातचीत

Fri, 07 Oct 2016 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान ऐशबाग रामलीला मैदान में सिर्फ गिने चुने लोगों को ही एंट्री होगी। यही नहीं इसी दिन नौवीं मोहर्रम पर निकलने वाले प्रमुख जुलूस के समय में भी सुरक्षा कारणों से बदलाव करना होगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने इस पर सहमति बनाने के लिए अंजुमनों और धर्मगुरुओं से सम्पर्क किया है। जिला प्रशासन ने पीएम के दौरे से संबंधित व्यवस्था की कमान एडीएम सिटी पश्चिम जयशंकर दुबे को सौंपी है। 

पीएम के 11 अक्तूबर को आगमन की औपचारिक पुष्टि के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम ने गुरुवार को ऐशबाग रामलीला मैदान के रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का खाका खींचा। 
विज्ञापन


जयशंकर दुबे ने बताया कि पीएम के दौरे को देखते हुए नौवीं मोहर्रम का जुलूस रात नौ के बजाय 11 बजे निकालने के लिए अंजुमनों व धर्मगुरुओं से संपर्क किया है।
 
विज्ञापन

आ सकती है एसपीजी अधिकारियों की टीम

डेमो
एडीएम सिटी पश्चिम ने बताया कि प्रधानमंत्री शाम छह बजे से सात बजे तक ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सेदारी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्मगुरुओं व अंजुमनों ने जुलूस के समय बदलने को लेकर सकरात्मक संकेत दिए हैं। सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री की हिस्सेदारी के दौरान ऐशबाग रामलीला मैदान स्थित आयोजन स्थल पंडाल में सिर्फ पांच हजार आमंत्रित लोगों को ही हिस्सेदारी की अनुमति होगी।

अभी तक जिला प्रशासन को पीएमओ की तरफ से प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के संदर्भ में कोई विस्तृत कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भरोसा जताया कि पीएम के यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नौ अक्तूबर को एसपीजी अधिकारियों की टीम आ सकती है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें