फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी विभाग भर्ती घोटाले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी

Sat, 29 Aug 2020 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा शासनकाल में सहकारी बैंकों में भर्ती में बड़े पैमाने पर हुई अनियमितता के मामले में एसआईटी जल्द ही एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है। एसआईटी ने इसके लिए शासन से अनुमति मांगी थी जिस पर सहमति बन गई है।  

विज्ञापन


सपा शासनकाल में सहकारिता विभाग के अधीन संचालित कोऑपरेटिव बैंकों में सहायक प्रबंधक के 53 पदों समेत कुल 5127 पदों पर भर्तियां हुई थीं। मनमाने तरीके से की गई इन भर्तियों पर सवाल उठे थे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिए थे। प्रारंभिक जांच में इन भर्तियों में बड़े स्तर पर अनियमितता किए जाने के आरोपों की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


एसआईटी ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजकर आगे की कार्यवाही की अनुमति मांगी थी। मामला सहकारी विभाग का होने की वजह से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने या उनके खिलाफ विवेचना या अभियोजन के लिए शासन की अनुमति जरूरी होती है। एसआईटी को भी विवेचना के लिए मुकदमा दर्ज करना होगा।  

जानकारों का कहना है कि इस मामले में पिछले दिनों हुई बैठक में एसआईटी को मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दिए जाने पर सहमति बन गई। शासन से इसकी औपचारिक सूचना जल्द ही मिलने की संभावना है। इसके फौरन बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें