फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भवनों व आवासों पर अब लगेंगे ये मीटर, चलेगा अभियान

Thu, 26 Oct 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बिजली का बिल जमा न करने वाले सरकारी विभागों और आवासों में अब प्री-पेड मीटर के जरिये बिजली आपूर्ति की जाएगी। पावर कार्पोरेशन ने लखनऊ व गाजियाबाद के सभी सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ पूरे प्रदेश में सरकारी आवासों पर प्री-पेड मीटर लगवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


कार्पोरेशन की ओर से 31 दिसंबर तक अभियान चलाकर सरकारी, अर्द्धसरकारी, शासकीय तथा स्वायत्तशासी संस्थाओं के कार्यालयों, परिसरों व आवासीय भवनों में प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे। 1 जनवरी 2018 से बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। 

हाल ही में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिये सरकारी विभागों पर 10 हजार करोड़ रुपये बिजली का बकाया होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पावर कार्पोरेशन प्रबंधन हरकत में आ गया है। प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए यह भी जरूरी है कि जितनी बिजली दी जा रही है उतने की राजस्व वसूली भी हो।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बकाया होने पर हस्तांतरित करने में कठिनाई

डेमो
सरकारी विभागों पर बकाये को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव राजीव कुमार ने प्रदेश के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
​ पत्र में कहा गया है कि सरकारी, अर्द्धसरकारी और स्वायत्तशासी संस्थाओं द्वारा अपने अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बनाए गए आवासों में भी बिजली के भुगतान की स्थिति असंतोषजनक पाई गई है। बकाया होने पर बिजली कनेक्शन नए आवंटी के नाम हस्तांतरित करने में कठिनाई आती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें