फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो ड्राइवर अब नहीं ले सकेंगे इस सूची से ज्यादा किराया, अपने पास करें SAVE

Thu, 22 Sep 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चारबाग स्टेशन से प्रीपेड ऑटो के नाम पर यात्रियों को लूट रहे प्रीपेड ऑटो ड्राइवर अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। यानी शहर के मुख्य 37 रूट का प्रीपेड ऑटो का बुधवार किराया सूची जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन


चारबाग स्टेशन से यात्रियों को गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहा तक जाने के लिए 110 रुपये और इंदिरानगर के सी ब्लाक का 87 रुपये किराया चुकाना होगा।यह किराया प्रभावी हो गया है।

अब यात्रियों से परिवहन विभाग से मान्य किराया सूची के आधार ही किराया वसूल पाएंगे। किसी प्रीपेड आटो चालक यात्री से तय किराए से अधिक की वसूली की तो तत्काल परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी एके त्रिपाठी के मुताबिक, मंगलवार को शहर के आटो संचालित सभी रूटों की दूरी का सर्वे कराने के बाद बुधवार को इन रूटों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी। 

नई किराया सूची पुलिस अधीक्षक राजकीय रेलवे पुलिस को भी भेज दी गई है। जीआरपी को किराया सूची सौंपने के बाद प्रवर्तन दस्तों को प्रीपेड आटो चालकों की मनमानी पर नजर रखने के लिए भी कहा गया है। 

चंद किलोमीटर की दूरी के लिए ही यात्रियों से मनमाना किराया वसूलना प्रीपेड आटो संचालकों को काफी महंगा पड़ गया। परिवहन विभाग की ओर से तय की गई दूरी और किराये को दरकिनार कर प्रीपेड आटो अपने नियमों के मुताबिक यात्रियों से किराया वसूल रहे थे। 
विज्ञापन

अ‌‌‌ध‌िक वसूली की श‌िकायत पर ‌न‌िरस्त होगा परम‌िट

डेमो - फोटो : demo pic

नई ‌क‌िराया सूची
चारबाग रेलवे स्टेशन से हुसैनगंज तक किराया 19 रुपये
चारबाग रेलवे स्टेशन से विधानसभा तक किराया 28 रुपये    
 चारबाग रेलवे स्टेशन से जवाहरभवन तक किराया 37रुपये
चारबाग रेलवे स्टेशन से सिकंदरबाग तक किराया 41 रुपये  
चारबाग रेलवे स्टेशन से निशातगंज तक किराया 55 रुपये

चारबाग रेलवे स्टेशन से एचएएल तक किराया 83 रुपये    
चारबाग रेलवे स्टेशन से इंदिरानगर सी-ब्लॉक तक किराया 87रुपये
चारबाग रेलवे स्टेशन से चिनहट तक किराया 119 रुपये   
चारबाग रेलवे स्टेशन से पॉलीटेक्निक चौराहा 92 रुपये  

चारबाग रेलवे स्टेशन से ‌पिकप तक किराया 96  रुपये
चारबाग रेलवे स्टेशन से रोडवेज चौराहा तक किराया101 रुपये  
 चारबाग रेलवे स्टेशन से पत्रकारपुरम चौराहा तक किराया 110 रुपये
चारबाग रेलवे स्टेशन से मवैया रेलवे क्रा‌सिंग तक किराया 14 रुपये 

चारबाग रेलवे स्टेशन से राजाजीपुरम तक किराया 55 रुपये
चारबाग रेलवे स्टेशन से हलवासिया तक किराया 32 रुपये
 चारबाग रेलवे स्टेशन से क्लार्क अवध तक किराया 41 रुपये
चारबाग रेलवे स्टेशन से आईटी कॉलेज तक किराया 60रुपये   

चारबाग रेलवे स्टेशन से कपूरथला तक 83 रुपये   
चारबाग रेलवे स्टेशन से अलीगंज विस्तार तक किराया 87 रुपये
चारबाग रेलवे स्टेशन से बेगम चौराहा तक किराया 92 रुपये  
चारबाग रेलवे स्टेशन से सेक्टर क्यू चौराहा तक किराया 101 रुपये

चारबाग रेलवे स्टेशन से छावनी चौराहा तक किराया 28 रुपये  
चारबाग रेलवे स्टेशन से तेलीबाग तक किराया 73 रुपये
चारबाग रेलवे स्टेशन से पीजीआई तक किराया 105 रुपये    
चारबाग रेलवे स्टेशन से मोहनलालगंज तक किराया 169 रुपये

चारबाग रेलवे स्टेशन से महानगर गोल मार्केट तक किराया 69 रुपये   
चारबाग रेलवे स्टेशन से विकास नगर तक किराया 101 रुपये
चारबाग रेलवे स्टेशन से आलमबाग तक 37 रुपये  
चारबाग रेलवे स्टेशन से कृष्णानगर तक किराया 60 रुपये

चारबाग रेलवे स्टेशन से आरटीओ कार्यालय तक किराया 78 रुपये
चारबाग रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक किराया 92 रुपये
चारबाग रेलवे स्टेशन से स्कूटर ‌इंडिया तक किराया 119 रुपये 
चारबाग रेलवे स्टेशन से कैसरबाग बस अड्डा तक किराया28 रुपये

चारबाग रेलवे स्टेशन से सिटी रेलवे स्टेशन तक किराया 32 रुपये  
चारबाग रेलवे स्टेशन से केजीएमयू तक किराया 46 रुपये   
चारबाग रेलवे स्टेशन से चौक तक किराया 51 रुपये                                                 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें