लखनऊ। छेड़छाड़ के विरोध में कैसरबाग में दो लोगों ने गर्भवती को जमकर पीटा। उसके पेट पर भी लात मारी। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।
महिला का आरोप है कि कुछ दिनों से दो अज्ञात उनके घर में धमकी भरी पर्चियां फेंक रहे थे। उनके गर्भस्थ शिशु की हत्या की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि 30 अक्तूबर को दोनों घर में घुसे और छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर भाग निकले। अगले दिन गर्भवती एक विवाह समारोह में पहुंची तो दोनों वहां आ गए और उसके पेट पर जोर से लात मार दी। घरवाले महिला को अस्पताल ले गए। डिस्चार्ज होने के बाद फिर पीछा करने लगे। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।