फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मार से गर्भवती की मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बवाल

Tue, 31 Oct 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
मृतक रुचि
विज्ञापन
पुलिस की दबिश के दौरान गर्भवती की मौत पर ग्रामीणों का गुस्सा गांव में सोमवार शाम शव पहुंचते ही फूट पड़ा। गांव में ही शव रखकर लोगों ने घंटों प्रदर्शन किया। शव तब तक दफनाने से मना कर दिया जब तक आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो जाती।
विज्ञापन


हालात तनाव पूर्ण देखते हुए सीओ, एसडीएम व कई थानों की पुलिस देर रात तक लोगों को अंतिम संस्कार के लिए मनाती रही।

इससे पूर्व दिन में मृतका के पति ने पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह से मिलकर मामले की जांच सीओ सदर से कराने की मांग की थी। उधर शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया।

उसकी पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई। एसपी ने बताया पीएम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं आया है। बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों के पैनल से हुआ पीएम

मृतका रुचि का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच किया गया। पीएम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट आने पर यदि कोई पुलिस कर्मी दोषी मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें