फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : 30 तक निशुल्क दी जाएगी एहतियाती खुराक, स्वास्थ्यकर्मियों एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स की तलाश

Sun, 18 Sep 2022 08:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण केंद्र पर बुलाएंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल अब तक प्रदेश में 17 करोड़ 68 लाख को पहली, 16 करोड़ 82 लाख को दोनों खुराक और तीन करोड़ 80 लाख को एहतियाती खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाती युवती (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर तक एहतियाती खुराक निशुल्क दी जाएगी। इससे कोई वंचित न रह जाए, इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कोई स्वास्थ्य कर्मी या फ्रंट लाइन वर्कर्स एहतियाती खुराक से वंचित न रह जाए, इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोविड टीके की दूसरी खुराक लेेने के बाद छह माह बीत गया है, वे जल्द से जल्द एहतियाती खुराक भी ले लें। आजादी के अमृत महोत्सव केतहत 15 जुलाई से निशुल्क एहतियाती डोज दी जा रही है, जो 30 सितंबर तक दी जाएगी। यह खुराक 18 साल से अधिक उम्र केसभी लोगों को दी जा रही है। एहतियाती खुराक के लिए 29 सितंबर को मेगा अभियान चलेगा। इस दिन भीड़भाड़ वाले इलाकेमें शिविर लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण केंद्र पर बुलाएंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल अब तक प्रदेश में 17 करोड़ 68 लाख को पहली, 16 करोड़ 82 लाख को दोनों खुराक और तीन करोड़ 80 लाख को एहतियाती खुराक दी जा चुकी है। इस तरह अब तक कुल कोविड टीके की 38 करोड़ 30 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें