फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती की प्री-परीक्षा आज और कल

Mon, 30 Sep 2019 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती की प्री परीक्षा लखनऊ सहित प्रदेश के 14 जिलों के 440 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार व मंगलवार को होगी। विभिन्न विभागों के 672 रिक्त पदों के लिए 11,03,369 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी और प्रत्येक पाली में 2,75,842 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


आयोग के परीक्षा नियंत्रक विपिन कुमार मिश्र ने बताया है कि यह भर्ती परीक्षा मार्केटिंग इंस्पेक्टर, सप्लाई इंस्पेक्टर, सहायक चकबंदी अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत आदि पदों के लिए हो रही है। 

इस परीक्षा से रिक्त पदों की संख्या के 14 से 18 गुना अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए लिए जाएंगे। अभी यह तय होना बाकी है कि कितने गुना अभ्यर्थी लिए जाएंगे। प्री-परीक्षा जहां एक प्रश्नपत्र की है वहीं मुख्य परीक्षा दो प्रश्नपत्रों की होगी। मुख्य परीक्षा से रिक्त पदों के बराबर अभ्यर्थी चयनित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


प्री-परीक्षा लखनऊ के साथ आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर,  गाजियाबाद, झांसी, कानपुर नगर, मुजफ्फ रनगर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर व वाराणसी में हो रही है। 

उन्होंने बताया कि प्री-परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पारदर्शी, शुचितापूर्ण और शातिपूर्ण परीक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा 3 से 5 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें