प्रदेश सरकार ने आईएएस प्रवीर कुमार को यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, रचना पाल व ओम नारायण सिंह आयोग के सदस्य होंगे।
बता दें कि यूपीएसएसएससी आयोग के अध्यक्ष का पद एक वर्ष से खाली चल रहा था। 1982 बैच के आईएएस अफसर रहे प्रवीर जुलाई, 2019 में राजस्व परिषद के चेयरमैन पद से रिटायर हुए थे। वे कृषि उत्पादन आयुक्त सहित केंद्र व राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
योगी सरकार में आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए रिटायर्ड आईएएस अफसर सीबी पालीवाल ने 11 दिसंबर 2018 को निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था। तभी से आयोग के सदस्य रिटायर्ड आईएएस अफसर अरुण सिन्हाकार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम देख रहे हैं।