फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया बोले, कोर्ट के फैसले से भी नहीं बनेगा राम मंदिर

Wed, 18 Jun 2014 09:15 AM IST
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर न तो न्यायालय के फैसले से और न ही बातचीत से बन सकेगा। यह करोड़ों हिंदुओं की श्रद्धा का मामला है। लिहाजा संसद इसके लिए कानून बनाए।
विज्ञापन


केंद्र में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार से यही उम्मीद है। ये बातें विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कही।

वह राजधानी में निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित दस दिनी परिषद शिक्षा वर्ग के समापन समारोह में आए थे।

तोगड़िया ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि गोहत्या करने वालों के लिए मृत्युदंड की सजा का प्रावधान होना चाहिए। देश में धर्मांतरण पर पाबंदी के लिए भी कानून बने।

डॉ. तोगड़िया ने कांग्रेस और सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया। कहा, कोई भी मजहब पिछड़ा नहीं हो सकता। इसलिए मजहब के आधार पर सहूलियतें देना नाइंसाफी है।

हर गरीब सुविधाएं पाने का हकदार है। उन्होंने कहा कि एक देश में दो कानून सहन नहीं किए जा सकते।
विज्ञापन

की धारा-370 को हटाने की वकालत

धारा-370 न सिर्फ हटे, बल्कि कश्मीरी पंडितों को उनके घर में फिर बसाया जाए। जरूरत पड़े तो एक परिवार की सुरक्षा के लिए सेना की एक बटालियन लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आम लोगों की अपेक्षा महंगाई पर काबू पाने, शिक्षा सस्ती करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की है।

भाजपा सरकार इसमें खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यापार को बढ़ाने वाला होना चाहिए न कि व्यापार को नियंत्रित करने वाला।

डॉ. तोगड़िया ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने ‘ब्लड फॉर इंडिया’ मोबाइल एप शुरू किया है। अब कोई भी हिंदू खून के अभाव में नहीं मरेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें