फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रतिभा सिंह बघेल ने बिखेरा गायन का जादू

विज्ञापन
यूपी दिवस के दौरान राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी दिवस के दौरान राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शानदार शृंखला देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं प्रतिभा सिंह बघेल, जिनके भजन और सुगम संगीत पर श्रोता झूमते नजर आए।
विज्ञापन

इसके बाद अमलेश कुमार शुक्ला (वाराणसी) के लोक गायन, शुगम सिंह शेखावत के लोक नृत्य और अजीत पांडेय के लोक गायन ने माहौल को जीवंत कर दिया। लखनऊ से अजय कुमार पांडेय, मथुरा से सुधा पाल और कौशांबी से छेदी लाल की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहा गया। रायबरेली के शिव कुमार की गायन प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दिल्ली से आए देवेंद्र एस मंगलामुखी की कथक प्रस्तुति ने शास्त्रीय रंग घोला। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न घरानों की सामूहिक गायन और नृत्य प्रस्तुतियों ने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक पेश की। दर्शकों की भारी मौजूदगी और तालियों की गूंज के बीच यह सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। पतंगबाजी प्रतियोगिता में नवाब काइट क्लब लखनऊ ने मारी बाजी
विज्ञापन

यूपी दिवस पर पतंगों से सजा आसमान

यूपी दिवस के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया। पतंग प्रतियोगिता में प्रदेश भर के पतंगबाजों ने हुनर दिखाया। रोमांचक मुकाबले के बाद नवाब काइट क्लब लखनऊ ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें 51 हजार रुपये का इनाम मिला। पतंगों के कटने पर ये-काटा, वो..काटा से प्रेरणा स्थल गूंजता रहा। दूसरे स्थान पर आए लखनऊ के ही इंटरनेशनल काइट क्लब को 31,000 रुपये का इनाम मिला। तीसरे स्थान पर आए बरेली के हिंदुस्तान काइट क्लब को 21,000 रुपये मिले। अंकित काइट क्लब लखनऊ को चौथा स्थान मिलने पर 11,000 रुपये से पुरस्कृत किया गया। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब तारीखन को मिला। उन्हें 11,000 रुपये का पुरस्कार मिला। आठ फीट की दो पतंगें तैयार करने वाले भोलू को 3,100 का पुरस्कार दिया गया।

Next
AU ऐप में पढ़ें