फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद हुआ प्यार, दूसरे से करने लगी बात तो प्रेमी ने कर दी हत्या

विज्ञापन
घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी के साथ हत्यारोपी युवक।  - फोटो : स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
लखनऊ। पारा इलाके से 13 जनवरी को लापता हुई किशोरी शीतल राय (16) की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए सरोजनीनगर के पिपरसंड इलाके में रेलवे लाइन पर शव रखा गया था। पुलिस ने वारदात का राजफाश करते हुए किशोरी के प्रेमी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी शकील अहमद के अनुसार नरपत खेड़ा स्थित डूडा कॉलोनी निवासी शीतल राय 13 जनवरी को घर से निकली थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 16 जनवरी को शीतल की मां पिंकी राय ने पारा थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई और काकोरी के पठान खेड़ा में रहने वाले अंशू गौतम पर बेटी को अगवा करने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने छानबीन की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

पड़ताल में सामने आया कि अंशू ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर शीतल की हत्या कर दी थी। पूछताछ में अंशू ने बताया कि करीब छह माह पहले इंस्टाग्राम के जरिये शीतल उसके संपर्क में आई थी। बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। इसी बीच शीतल की बातचीत अंशू के दोस्त कुल्हड़कट्टा निवासी आशिक यादव (20) से भी होने लगी। दोनों दोस्तों को जब यह पता चली तो उन्होंने इसे अपना अपमान समझा और शीतल की हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन


फोन कर बुलाया, गाड़ी में खींच ले गए आरोपी

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक 13 जनवरी को अंशू गौतम और आशिक यादव ने साजिश में अपने साथी रिशू यादव (20), मोहान रोड निवासी वैभव सिंह राजपूत (23) और उन्नाव के हसनगंज के गांवपुरा बरवना निवासी दीपक रावत को शामिल किया। अंशू ने शीतल को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। शीतल जैसे ही एसयूवी के पास पहुंची अंशू ने उसे गाड़ी के भीतर खींच लिया। इसके बाद आशिक ने शीतल की पिटाई शुरू कर दी। वैभव और रिशू ने शीतल के हाथ-पैर पकड़े और अंशू ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

धड़ से अलग हो गया था सिर

आरोपियों ने घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए सुसाइड नोट लिखा। शव को सरोजनीनगर के पिपरसंड रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया। ट्रेन आने पर सिर धड़ से अलग हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से लौट गए। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने शीतल की कॉल डिटेल निकलवाई तो अंशू से लंबी बातचीत की पुष्टि हुई। हिरासत में अंशू से पूछताछ की गई तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो वह टूट गया और पूरी कहानी सुनाई। पुलिस ने अंशू गौतम, आशिक यादव, रिशू यादव, वैभव सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। वहीं, दीपक रावत की तलाश जारी है।
विज्ञापन

घर के बाहर बैठे शीतल के परिजन व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पर परिजनों को समझाती प

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें