फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शुक्रवार को मिलेगी प्रतापनगर-बरौनी विशेष ट्रेन, यात्रियों को सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 09159 प्रतापनगर-बरौनी त्योहार विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। एक फेरे के लिए यह बुधवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 09159 प्रतापनगर-बरौनी त्योहार विशेष गाड़ी 25 नवंबर को प्रतापनगर से रात 11.50 बजे प्रस्थान करेगी। यह दूसरे दिन वडोदरा से रात 12.10 बजे, गोधरा से देर रात 02.47 बजे रवाना होकर रतलाम सुबह 07.00 बजे पहुंचेगी। कोटा में 10.45 बजे, सवाई माधोपुर में 12.12 बजे और गंगापुर सिटी में दोपहर 01.00 बजे इसका ठहराव होगा। ईदगाह आगरा से शाम 04.25 बजे, टूंडला से शाम 05.35 बजे और कानपुर सेंट्रल से रात 11.00 बजे यह ट्रेन गुजरेगी। तीसरे दिन यह रात 12.58 बजे ऐशबाग, 02.25 बजे बाराबंकी और 03.40 बजे गोंडा पहुंचेगी। बस्ती 04.55 बजे, गोरखपुर सुबह 06.55 बजे और नरकटियागंज स्टेशन पर 11.35 बजे इसका आगमन होगा। मुजफ्फरपुर से शाम 04.35 बजे और समस्तीपुर से शाम 05.45 बजे छूटकर यह विशेष गाड़ी रात 08.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें