लखनऊ। शिक्षाविद फरह आजाद की पहली पुस्तक आयशा एंड हर मैजिकल फ्रेंड्स का लोकार्पण होटल रेनेसां में किया गया। लेखिका ने पुस्तक की पहली प्रति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भी भेंट की। पुस्तक में जादुई कहानियों के माध्यम से बच्चों को साहस, दयालुता, आत्मविश्वास, जिज्ञासा और दूसरों की मदद करने जैसे जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन
लेखिका ने बताया कि पुस्तक के जरिये बच्चों की कल्पनाशीलता को रोचक कहानियों के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। उनका मानना है कि वास्तविक जादू किसी असाधारण शक्ति में नहीं, बल्कि दयालु हृदय, साहसिक कदम और दूसरों की मदद करने की भावना में है। राज्यपाल के हाथों पहली पुस्तक का लोकार्पण उनके साहित्यिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम में दृष्टि फाउंडेशन के बच्चों के साथ शहर के अलग-अलग विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।