फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिविल अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर से निकला बड़ी मधुमक्खियों का झुंड, टाली गई सर्जरी

Wed, 19 Dec 2018 11:11 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मरीज चंद्रिका प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में सोमवार को ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी कर रहे थे। फॉल सीलिंग हटाने पर वहां से बड़ी मक्खियों का झुंड निकल आया। मक्खियां पूरी ओटी में फैल गई। संक्रमण की आशंका के चलते जनरल सर्जरी की ओटी को बंद कर दिया गया। ऑपरेशन के लिए लाए गए मरीजों को वापस वार्ड में भेज दिया गया।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को भी ओटी ओवरलोड होने पर तमाम मरीजों को लौटाया गया। सिविल अस्पताल की ओटी में हर रोज 20 से अधिक ऑपरेशन होते हैं। सोमवार सुबह डॉक्टर अपने-अपने मरीजों को बुलाकर ओटी में ऑपरेशन की तैयारी कर रहे थे।  इसी बीच ओटी में एसी लगाने के लिए जैसे ही फॉल सीलिंग हटाई गई तो वहां से बड़ी मक्खियों का झुंड निकल पड़ा।

बड़ी मक्खियां पूरी ओटी में फैल गई। ओटी में संक्रमण फैलने की आशंका के चलते जनरल सर्जरी ओटी बंद कर दी गई। तमाम मरीजों के ऑपरेशन टाल दिए गए। ओटी को विसंक्रमित कराया जा रहा है। जनरल सर्जरी की ओटी बंद होने पर अति गंभीर सर्जरी के लिए डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी की ओटी में जाकर मंगलवार को ऑपरेशन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को ऑपरेशन होने वाले मरीजों को सुबह आठ बजे ओटी में बुला लिया गया। मरीज भूखे-प्यासे ओटी में बैठे रहे। ओटी ओवरलोड होने की वजह से करीब छह से अधिक ऑपरेशन फिर टाल दिए गए। फिलहाल उन्हें ऑपरेशन के लिए नई डेट दी गई है। 

प्लास्टिक सर्जरी ओटी में जनरल ऑपरेशन

अभिषेक व मुरलीधर - फोटो : amar ujala
जुलाई में भी बंद हुई थी ओटी
सिविल अस्पताल की ओटी जुलाई में भी बंद करनी पड़ी थी। करीब चार दिन तक ओटी बंद रही थी। ऑपरेशन न होने से हाहाकार मच गया था। मामले में स्वास्थ्य मंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा था। एक गैंगरीन मरीज के ऑपरेशन के बाद ओटी में संक्रमण फैला था। उस वक्त चारों ओटी बंद करनी पड़ी थीं।

सिविल अस्पताल के प्रथम तल पर बने ओटी में चार ऑपरेशन थिएटर का संचालन हो रहा है। इसमें एक आर्थोपैडिक, जनरल सर्जरी, ईएनटी व प्लास्टिक सर्जरी। जनरल सर्जरी बंद होने की वजह से प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओटी में मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

भूखे-प्यासे मरीजों को झेलनी पड़ी दुश्वारी

मरीज संदीप व एहसान उल्लाह - फोटो : amar ujala
जनरल सर्जरी विभाग में भर्ती अंबेडकरनगर के संदीप (20) की गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन होना था। रात से भूखे-प्यासे रखने के बाद ओटी में तीन घंटे सुबह से बिठाया गया। दोपहर करीब 12 बजे मरीज का ऑपरेशन टालकर वार्ड में भेज दिया गया।

इसी तरह बलरामपुर के एहसान उल्लाह (50) की भी गुर्दे की पथरी की सर्जरी टाल दी गई। सीतापुर के मुरलीधर (62) के हार्निया का ऑपरेशन टाल दिया गया। सदर निवासी अभिषेक (15) के हाइड्रोसील का ऑपरेशन टालकर वार्ड में भेज दिया गया। इसी तरह तमाम मरीजों की सर्जरी टालकर उन्हें वार्ड में भेजना पड़ा। 

ओटी को कराया जा रहा विसंक्रमित 
जनरल सर्जरी की ओटी बंद करनी पड़ी है। ऐसे में दूसरी ओटी में ले जाकर मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। ओटी को विसंक्रमित कराया जा रहा है। जरूरतमंद मरीजों की प्राथमिकता के आधार पर सर्जरी कराई जा रही है। - डॉ. एचएस दानू, निदेशक, सिविल अस्पताल 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें