फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रताप सिंह बघेल बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक, अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी

Mon, 01 Jun 2026 03:11 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में प्रताप सिंह बघेल को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया। वहीं, अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तबादला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में शासन ने बेसिक माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव किया है। प्रताप सिंह बघेल को माध्यमिक शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 के विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्त ने आदेश जारी करके इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


बताते चलें कि प्रताप सिंह बघेल और अनिल भूषण चतुर्वेदी दोनों ही शिक्षा प्रशासन का व्यापक अनुभव रखते हैं। ऐसे में उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, प्रभावी समन्वय तथा समयबद्ध अनुश्रवण में मिलने की उम्मीद है। अभी तक डॉक्टर महेंद्र देव माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक थे। 31 मई को उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। 

माध्यमिक शिक्षा विभाग के नए निदेशक प्रताप सिंह पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनने से ठीक पहले वे उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब वह माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक के रूप में काम संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें