लखनऊ में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा इस समय इमरजेंसी से भी खराब हाल है। लोकतंत्र, गणतंत्र और हमारी सभ्यता सब खतरे में है। उन्होंने सीएजी को पिंजरा का तोता बताया कहां, अब चुनाव आयोग भी तो पिंजरा का तोता बनता जा रहा है। राफेल मुद्दे पर उन्होंने कहा इसमें बेईमानी हुई है।
उन्होंने सभी दलों से अपील की है कि वे कि स्वराज अभियान के तहत देश हित में आवश्यक सुधारों को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट पर आगे बढ़े। ऐसा करने से देश में बहुत सुधार होगा। मोदी सरकार पर हमला करने के साथ उन्होंने मीडिया को भी सरकार का औजार बताया। उन्होंने कहा मीडिया इस समय झूठी खबरें फैला रहा है, इसमें बड़ा मीडिया ज्यादा जिम्मेदार है।