फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाबा नंदी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, निकाली कलश यात्रा

Tue, 16 Jun 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। सिसेंडी स्थित श्री वृद्धेश्वर महादेव मंदिर में बाबा नंदी जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ। सोमवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। पूरे मार्ग में हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

यात्रा सिसेंडी मंदिर से शुरू होकर जबरेला स्थित गोविंद दास बाबा की कुटी होते हुए आगे बढ़ी। श्रद्धालु उन्नाव जनपद में सई नदी तट पहुंचे। वहां महिलाओं ने विधि-विधान से कलशों में पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु भक्तिभाव से कलश लेकर वापस महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों का पूजन किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व मंदिर के पुजारी विपिन बिहारी ने किया।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें