फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिला स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रज्ञा, आर्यन, वली, युवराज व सुयश बने चैंपियन

Mon, 25 May 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मकबरा ​स्थित स्टेडियम में   बैडमिंटन प्रतियोगिता के बाद पदक के साथ मौजूद ​खिलाड़ी व मौजूद अति​थ - फोटो : खूटेहना प्राथमिक स्वास्य केंद्र पर मरीजों को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान, मकबरा में विद्यालय क्रीड़ा समिति के निर्देशन में जिला स्तरीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बहुउद्देशीय हाल में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए।
विज्ञापन

मिनी वर्ग में आर्यन, सब जूनियर वर्ग में वली, जूनियर वर्ग में युवराज, सीनियर वर्ग में सुयश तथा बालिका वर्ग में प्रज्ञा ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा सचिव अभिषेक सिंह ने किया, जबकि समापन अवसर पर विद्यालय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मिनी वर्ग के फाइनल मुकाबले में आर्यन ने अव्यान को 21-16, 21-15 से हराकर खिताब जीता।
कुशाग्र ने रवि को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में वली ने आदित्य को 21-16, 21-12 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि प्रांजल ने समीर को हराकर तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में युवराज ने प्रठा को हराकर खिताब अपने नाम किया तथा सोमू ने सेतु को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सुयश ने वैभव को 21-18, 21-19 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पार्थ ने राजू को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रज्ञा ने काजल को 21-16, 21-13 से पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रनवि ने अग्रिम को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के संयोजक रमेश यादव ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को बड़े आयोजनों के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें