लखनऊ। नीट पेपर लीक के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के बीच शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की खबर मिलते ही राजधानी के युवाओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। ईको गार्डन, लखनऊ विश्वविद्यालय और परिवर्तन चौक सहित प्रमुख स्थानों पर युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर ईको गार्डन में प्रदर्शन चल रहा था। इस्तीफे की जानकारी मिलते ही युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। चंद्रशेखर आजाद ने इसे युवाओं की नैतिक जीत बताया। सभी ने झंडे व तख्तियां लहराईं और एक-दूसरे को कैंडी व मिठाई खिलाकर अभिवादन किया।
छात्र संगठनों ने कहा कि मंत्री ने गड़बड़ी को स्वीकार किया है। उनकी लापरवाही से दो दर्जन से अधिक युवाओं ने खुदकुशी कर ली थी। मंत्री के इस्तीफे से यह संदेश मिला है कि युवा शक्ति बहुत कुछ कर सकती है। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी मिठाई खिलाकर जीत के नारे लगाए।
-
बड़े आंदोलन की हुई जीत
छात्रों ने संघर्ष किया, लाठियां खाईं, लेकिन हौसले को टूटने नहीं दिया और आंदोलन को जीवित रखा। यह बड़े आंदोलन की जीत है। छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि यदि आप गलत करेंगे, तो पद से इस्तीफा देना ही पड़ेगा। - नेहा सिंह, छात्रा
नहीं चली मनमर्जी
छात्रों के आगे सरकार की मनमर्जी नहीं चली। सरकार पहले कहती थी कि मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, लेकिन छात्रों की एकजुटता से उन्हें पद छोड़ना पड़ा। यह प्रमाण है कि यदि कुछ गलत होगा, तो युवा एक स्वर में आवाज उठाएंगे। - अब्दुल वाहाब, छात्र
सरकार को झुकना पड़ा
सड़क से सदन तक आंदोलन हुआ, तब जाकर शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया। छात्रों ने दिन-रात प्रदर्शन जारी रखा, सड़कों पर रातें गुजारीं। सरकार को आखिर झुकना ही पड़ा। इससे यह संदेश गया है कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करना ही पड़ेगा।- सुजाता, छात्रा
युवाओं में था आक्रोश
नीट पेपर लीक पर देशभर में उग्र आंदोलन हुए। जिन परिवारों के बच्चों ने जान गंवाई थीं, उससे युवाओं में भारी आक्रोश था। सभी ने आंदोलन का समर्थन किया और पूरे देश में इसे जारी रखा। अंततः सरकार को झुकना ही पड़ा। - सोनी कुमारी, छात्रा
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।
प्रदर्शन करते युवा।